भाविप शाखा ने राखी निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की

शिवपुरी। भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा स्थानीय वनवासी छात्रावास पर जाकर हेन्डीक्रा ट के माध्यम से राखी  एवं अन्य सामग्री बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। भैयाओं का सामूहिक भोजन कार्यक्रम आयोजित किया दोनों ही कार्यक्रम भाविप महिला विंग द्वारा आयोजित किये जिसकी संयोजक स्नेहलता शर्मा थी।

सर्व प्रथम उपस्थितजनों ने वंदेमातरत गायन के साथ दीप प्रज्जवलन कर भारत माता एवम् विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में महिला विंग द्वारा भैय्या कृष्ण, करन सचिनद्र, रामकृष्ण, संतराम, कन्हैया, देवेन्द्र, विजय दीपक, महेन्द्र द्वारा काफी सं या में बनाये हेन्डीक्राप्ट आईटम जो मंजुला जैन द्वारा सिखाये गए। साथ उनका उत्साह वर्धन किया। तत्पश्चात सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर संस्था  के अध्यक्ष विजय जैन, सचिव हेमंत ओझा के अतिरिक्त अनिल उपाध्याय, हरिशरण गुप्ता, अ ाय कोचेटा, गोपाल अग्रवाल प्राचार संयोजक वीरेन्द्र कुमार वशिष्ठ, विपिन शर्मा, सतीश शर्मा, महिला बिंग से संयोजक श्रीमती स्नेहलता शर्मा, मंजू अरोरा, साधना जैन, सरला वर्मा, प्रेरणा सांड, अलका गोयल, कमलेश वशिष्ठ, गीता गोयल, सुनीता अग्रवाल, रीना गुप्ता, अनुराधा बंसल, अंजू अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!