नरवर-खनियांधाना में खुलेंगे कॉलेज, 34 पद स्वीकृत

शिवपुरी। शिवराज सिंह चौहान ने अपनी घोषणा के अनुरूप शिवपुरी जिले के नरवर एवं खनियांधाना में कॉलेज खोलने की सौगात दी है। इसी सत्र से दोनों स्थानों पर कॉलेज आरंभ हो जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय जनता की ओर से आभार ज्ञापित किया है।

उल्लेखनीय है कि मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नरवर एवं पिछोर में आयोजित अंत्योदय मेलों में इस आशय की घोषणा क्षेत्रीय विधायक रमेश खटीक एवं पिछोर के नेताओं की मांग पर की थी। कल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दोनों स्थानों पर नवीन कॉलेजों की शुरूआत के आदेश जारी कर दिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत के अनुसार शासन ने नरवर एवं खनियांधाना के लिए 17-17 स्थायी पद भी स्वीकृत किए हैं। इन कॉलेजों में प्रारंभिक सत्र से हिन्दी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र विषयों की पढ़ाई होगी। प्राचार्य सहित प्राध्यापकों के सात पद एवं अन्य स्टाफ के 10-10 पद स्वीकृत किए गए हैं। श्री रावत के अनुसार नवीन कॉलेजों के संचालन हेतु बजट  स्वीकृत हो गया है। 

क्षेत्रीय विधायक रमेश खटीक के अनुसार नरवर में कॉलेज की मांग पिछले बीस वर्ष से जारी थी जिसे मु यमंत्री ने पूरा कर दिया है। भाजपा नेता जगराम सिंह यादव ने मु यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के पचास साल में खनियांधाना को कॉलेज की सौगात नहीं मिली जिसे शिवराज सिंह ने देने का काम किया है। दोनों स्थानों पर कॉलेजों की मांग पूरा करने पर क्षेत्रीय नागरिकों, भाजपा नेता राजेन्द्र  रावत, जगराम सिंह यादव, नवप्रभा पडरया, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, विकास पाठक, जसवंत गुर्जर, भानुप्रताप सिंह चौहान, रामनिवास रावत, लच्छीराम कोली, करण सिंह यादव, लक्ष्मण सिंह यादव आदि ने मु यमंत्री का आभार माना है।