लायन्स व लायनेस सेन्ट्रल का तुलसी जयंती आयोजन 15 अगस्त को

shailendra gupta
शिवपुरी-महानकविल तुलसीदास के जीवन पर आधारित तुलसी जयंती का भव्य आयोजन समाजसेवी संस्था लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल के तत्वाधान में आगामी 15 अगस्त 2013 को आयोजित किया जा रहा है। उक्त आयोजन स्थानीय मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला के प्रथम तल पर सायं 7:00 बजे से आयोजित होगा।
तुलसी जयंती कार्यक्रम के संयोजक ललित दीक्षित व भारत त्रिवेदी होंगें। संयोजकगण श्री दीक्षित व श्री त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से बताया कि आगाी 15 अगस्त को आयोजित तुलसी जयंती कार्यक्रम में मु य वक्ता के रूप में श्रीयुत डॉ.जगदीश जी तोमर निदेशक प्रेमचंद पीठ विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन होंगें। जिनके द्वारा महाकवि तुलसीदास जी के जीवन पर आधारित ओजस्वी वक्तव्य दिए जाऐंगें। कार्यक्रम में अधिक से अधिक सं या में लोग शामिल हो इसके लिए लायन्स क्लब सेन्ट्रल अध्यक्ष श्रीमती शशि अग्रवाल/सचिव एस.एन.उपाध्याय व लायनेस अध्यक्षा श्रीमती किरण गुप्ता व सचिव श्रीमती संगीता रन्गढ़ ने विशेष आग्रह कर तुलसी जयंती समारोह में शहरवासियों से शामिल होने का आग्रह किया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!