बैक गियर डालकर अज्ञात चोर चुरा ले गए बुलेरो

shailendra gupta
शिवपुरी। बीती रात्रि लगभग 11:20 बजे एक बुलेरो को वाहनक मालिक की आंखों के सामने अज्ञात चोरों ने चुराकर पुलिस को खुली चुनौती दी है जब चोर इस बुलेरो गाड़ी को चुरा रहे थे उसी के पास वाहन स्वामी भी बिस्तर डालकर सो रहा था जब गाड़ी चालू हुई तो वाहन मालिक जागा और चोरी गए वाहन व चोरों को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन तक बुलेरो में बैठे चोर ने बैक गियर डाला और जंजीर से बंधी हुई बुलेरों को चुराकर भाग खड़ा हुआ।
चोरों द्वारा चुराई गई बुलेरो के पीछे एक सफेद रंग की बुलेरो भी थी जिसमें दो अन्य व्यक्ति सवार थे। घटना के बाद पीडि़त ने फिजीकल पुलिस चौकी में मामला पंजीबद्ध कराया। 

    जानकारी के अनुसार बीती रात्रि 11 बजे सोन चिरैया होटल के पास निवास करने वाले अतर सिंह धाकड़ पुत्र प्रीतम सिंह धाकड़ के घर के सामने से अज्ञात चोर उनकी बुलेरो गाड़ी क्रमांक एमपी 33 बीबी 1107 चुरा ले गए। रात को सोने से पहले अतर सिंह ने शटर वाले खाली स्थान पर बुलेरो गाड़ी को खड़ा किया और पास में ही उसके पिताजी प्रीतम सिंह बिस्तर डालकर सो गए लेकिन कुछ देर बाद प्रीतम सिंह को ऐसा लगा कि कोई उनकी गाड़ी स्टार्ट कर रहा है। 

इस पर वह बाहर निकलकर आए तो उन्होंने देखा कि गाड़ी स्टार्ट थी और कोई उसे ले जा रहा था। उन्होंने चोरी करने वाले चोंरों को पकडऩे का काफी प्रयास किया लेकिन चोरों ने बैक गियर डालकर बुलेरों को चुराया और भाग खड़े हुए। बताया गया है कि इस चुराई गई बुलेरो के पीछे एक सफेद कलर की बुलेरो भी थी जिसमें दो अन्य लोग सवार थे। पीडि़त ने इस संबंध में फिजीकल पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी लेकिन पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची और मामला पतारसी में लिया।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!