लायन्स क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल की कार्यकारिणी घोषित

shailendra gupta
शिवपुरी-पीडि़त मानवसेवा के क्षेत्र में अब वर्ष 2013-14 के लिए नई लायन्स क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल टीम का गठन किया गया। इस नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष का पदभार जहां श्रीमती शशि अग्रवाल संभालेंगी तो सचिव के लिए एस.एन.उपाध्याय अपनी सेवाऐं देंगें।

इस कार्यकारिणी टीम में अन्य पदाधिकारियों में प्रथम उपाध्यक्ष श्रीमती बिन्दु छिब्बर, द्वितीय उपाध्यक्ष भारत त्रिवेदी, तृतीय उपाध्यक्ष संजय गौतम, संयुक्त सचिव अशोक रन्गढ़, कोषाध्यक्ष सत्यपाल जैन, टैमर मनोज गर्ग, टेल ट्विस्टर विनय शर्मा को शामिल किया गया। 

कार्यकारिणी के लिए उचित मार्गदर्शन एवं प्रेरक के रूप में हर गतिविधि को सेवाभाव से की जाए इसके लिए प्रांतीय कार्यकारिणी में ला.डॉ.भगवत बंसल को रीजन चेयरपर्सन, ला.रामशरण अग्रवाल रीजन सलाहकार तथा ला.अशोक ठाकुर रीजन सचिव के रूप में अपना कार्यभार देखेंगे और क्लब को साथ लेकर समाससेवाी गतिविधियों को करेंगें। इस नई टीम को वर्ष 2013-14 में अग्रणीय रूप से सेवा भाव करते रहने के लिए बधाई देने वालों में पूर्व प्रांतपाल ला.डॉ.राजेन्द्र गंगवाल, जोन चेयरपर्सन प्रमोद गर्ग, डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता, ललित दीक्षित, ओ.पी.गोयल, घनश्याम सर्राफ, राजीव भाटिया, गोपाल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र जैन, कपिल सहगल, सुनील जैन, डॉ.सी.पी.गोयल सहित समस्त लायंस क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल एवं समाजसेवी संस्थाऐं शामिल है। 

इसी क्रम में अब ब्लॉक स्तर पर भी लायंस व लायनेस टीम का गठन किया गया है जिसमें जिले के करैरा क्षेत्र में रीजन सलाहकार रामशरण अग्रवाल द्वारा करैरा में लायंस व लायनेस टीम का गठन किया है जो वर्ष भर करैरा क्षेत्र में अपनी सेवा गतिविधियों को करेंगें।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!