पिछोर में सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कर्मचारियों पर कार्यवाही, निरीक्षण में मिली खामियां

शिवपुरी-स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा पिछोर क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की स्थितियों का जायजा लेने के लिए निरीक्षण किया गया। जहां सीएमएचओ को कई खामियां मिली और इसके लिए दोषी स्वास्थ्य कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाहियां की गई।

जिसमें दिनांक 16.07.2013 को तीन जिला स्तरीय दल विकासखण्ड पिछोर में विभिन्न संस्थाओं के भ्रमण के लिये प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मंत्रालय भोपाल व कलेक्टर महोदय के निर्देष पर पूर्व सूचना उपरांत गये। दल क्रमांक 1 डॉ.एल.एस. उचारिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिवपुरी, विकास द्विवेदी, हैल्थ कंसल्टैंट यूनीसेफ, ने किया।

 इस दल द्वारा उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोड, टीकाकरण सत्रों का अवलोकन ग्राम आरोग्य केन्द्र राजापुर, उदयपुरा सहराना, बपावली व गणेशखेडा, मे किया गया और यहां मिली कमियों का ऑंकलन कर सत्र स्थल पर ही उनको दूर कराया गया। इस दल को ए.एन.एम. शकुंतला भागर्व उप स्वा.केन्द्र पड़ोरा, दोपहर 12:30 पर ही खोड़ में वैक्सीन कैरियर के साथ कार्य करने के पश्चात मिली।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा उक्त ए.एन.एम. की असंचयी दो वेतन वृद्धि तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई। दल क्र 02 डॉ गोविंद सिंह सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय शिवपुरी, डॉ. आर.के जैन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी 02 व विनोद कुमार शुक्ला, ब्लॉक कोऑर्डीनेटर, शिवपुरी शहरी, द्वारा टीकाकरण सत्र स्थल ग्राम आरोग्य केन्द्र खैरवास, व सामु. स्वा.केन्द्र पिछोर, का भ्रमण किया। खैरवास ग्राम में ए.एन.एम. के पास यूरीन स्टीक नहीं मिली व प्रेगनैंसी किट एक्सपायरी डेट की मिली।

लेवर रूम में एक्सपायरी डेट के इंजेक्शन मिलने पर लेवर रूम प्रभारी को कारण बताओ नोटिस दिया गया। दल क्र 03 डॉ. अल्का त्रिवेदी, जिला मलेरिया अधिकारी, डॉ. संजय ऋ षीष्वर, जिला मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी व प्रवीण सारस्वत, यूनीसेफ  सलाहकार द्वारा टीकाकरण सत्रो का प्रा. स्वा.केन्द्र मनपुरा, ग्राम आरोग्य केन्द्र मनपुरा, ग्राम आरोग्य केन्द्र मुहार, ग्राम आरोग्य केन्द्र पारेष्वर, का निरीक्षण किया। कमियों का आंकलन कर दूर किया गया।

मनपुरा स्वास्थ्य केन्द्र की प्रयोगशाला को भी जांचा, दिए दिशा निर्देश

निरीक्षण के दौरान प्रा. स्वा.केन्द्र मनपुरा में प्रयोगशाला में 16 के स्थान पर केवल 10 जॉंचे की जा रही थी। लैव टैक्नीशियन द्वारा सेमी ऑटो एनालाईजर की मॉंग की गई। जिसकी अपूर्ति का आष्वसन दिया गया। ग्रमा मुहार में मच्छर का लारवा काफी संख्या में मिला। मलेरिया वर्कर श्री कपिल गुप्ता अनुपस्थित मिले, सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया। ए.एन.एम. श्रीमती मालती मिश्रा, उप स्वा.केन्द्र बमेरा का टीकाकरण रजिस्टर अपूर्ण मिला। कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

ग्राम आरोग्य केन्द्र पारेष्वर में दोपहर 01:15 मिनट पर ग्राम आरोग्य केन्द्र बंद मिला। ए.एन.एम. श्रीमती जयश्री बडेरिया, को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। सामु. स्वा. केन्द्र पिछोर के प्रागण्य में मच्छर का लारवा बहुत अधिक संख्या में मिला। बसंत बिहारी शर्मा, मलेरिया इंस्पेक्टर को प्रतिबंधात्मक कार्यवाही व निगरानी मे लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। सांय काल  5:00 बजे सामु. स्वा.केन्द्र पर समस्त चिकित्सा अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मचारियों का ममता व आस्था अभियान एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों की गुणवत्ता का पूर्ण उपलब्धि हेतु उन्मुखीकरण किया गया।