ये किसको आशीर्वाद दे गए अन्ना हजारे

शिवपुरी। जनतंत्र यात्रा के साथ शिवपुरी आगमन पर प्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे ना जाने किस किसको आशीर्वाद दे गए। तमाम वास्तविकताओं से अनजान अन्ना ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरीं नगरपालिका अध्यक्ष रिशिका अष्ठाना और उनके पतिदेव अनुराग अष्ठाना को भी आशीर्वाद दे डाला।

शिवपुरी के भ्रष्ट नेताओं और अन्ना के लोकल को आर्डीनेटर्स के अपवित्र गठबंधन के चलते अन्ना का फोटोशूट ऐसे ऐसे लोगों के साथ भी करा दिया गया, जिनके खिलाफ अन्ना की जनतंत्र यात्रा चल रही है।

सर्किट हाउस में हुई विशेष भेंट में अन्ना हजारे अनुराग अष्ठाना और उनकी धर्मपत्नि रिशिका अष्ठाना को जनसेवा का पाठ पढ़ाते रहे, अब बेचारे अन्ना को क्या पता कि ठेकेदारों की मिली भगत से चल रही अनुराग की राजनीति में जनसेवा तो केवल फ्लेक्स पर प्रिंट कराने वाला एक शब्द मात्र है।
काश अन्ना को सही सूचनाएं मिल पातीं।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!