अवैध रूप से मछलियां पकड़ रहे तीन मछुआरों को पुलिस ने पकड़ा

शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में आने वाले माताटीला बांध पर बीती शाम पुलिस ने अवैध रूप से मछली पकड़ रहे तीन मछुआरों को पकड़ लिया और उनके विरूद्ध मत्सय आखेट की धारा 5 के अधिनियम 1988 भादवि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछोर क्षेत्र में स्थित माताटीला बांध पर तीन युवक बंटी पुत्र इनायत खां उम्र 25 वर्ष निवासी पिछोर, मोनू पुत्र बाबूलाल केवट उम्र 24 वर्ष निवासी सदर और पवन पुत्र सीताराम बाल्मिक उम्र 30 वर्ष निवासी पिछोर अवैध रूप से मछलियों का शिकार कर रहे थे। तभी किसी ने मछलियों के अवैध शिकार की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों मछुआरों को पकड़ लिया।

मछली मारने में लगे करंट से युवक की मौत

नदी में करंट का तार डालकर मछलियां मारना एक युवक अहरवान सिंह पुत्र राजाराम लोधी उम्र 35 वर्ष को इतना महंगा पड़ा कि वह मछलियां मारने के फेर में खुद ही मौत के मुंह में चला गया। हुआ यूं कि अहरवान सिंह कल दोपहर 2 बजे धमकन नदी फूटी मार पर मछलियों को पकडऩे के लिए करंट का तार नदी में डाल रहा था उसी समय एक मछली करंट लगने से झटपटाने लगी। यह देख अहरवान फूला नहीं समाया और वह मछली को पकडऩे के लिए जैसे ही आगे बढ़ा वैसे ही वह अपना संतुलन खो बैठा और सीधा नदी में जा गिरा। जिसमें पहले से ही करंट का तार डला हुआ था। जिससे उसकी मौत हो गई।