कालूखेड़ा ने स्वीकारा शिवपुरी के कांग्रेसियों का आतिथ्य

शिवपुरी। प्रदेश के पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा ने आखिरकार शिवपुरी के कांग्रेसियों का आतिथ्य स्वीकार कर ही लिया। इस दौरान श्री कालूखेड़ा ने ना केवल कोलारस व बदरवास में परिवर्तन यात्रा में भाग लिया बल्कि वे वहां से लौटने के बाद शिवपुरी और यहां कांगे्रसियों ने भी उनके आतिथ्य में जोरदार स्वागत किया।
स्वागत के इस क्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव के निवास से लेकर विजय जैन कैंची बीड़ी परिवार तक कांग्रेसियों का मजमा कालूखेड़ा के इर्दगिर्द लगा रहा। हालांकि ऐसे में उन्होंने किसी कांग्रेसी से ना तो बायोडाटा लिया और ना ही चुनाव संबंधी कोई विशेष चर्चा की। बस कांग्रेसियों के आतिथ्य से भावविभोर नजर आए और रात्रि में इन्दौर के लिए रवाना हो गए।

शिवपुरी और कोलारस विधानसभा क्षेत्र के प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा कल कोलारस और शिवपुरी पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। महेन्द्र सिंह का स्थान-स्थान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कोलारस, लुकवासा और बदरवास में महेन्द्र सिंह ने जहां कांग्रेस की परिवर्तन यात्राओं में भाग लिया। वहीं शिवपुरी में श्री कालूखेड़ा अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के यहां पहुंचे। उनका होटल वनस्थली पर शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।  सबसे अंत में वह शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजय जैन के निवास स्थान पर पहुंचे जहां डिनर लेने के बाद वह टे्रन से इंदौर के लिए रवाना हो गए। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सिपहसालार महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा के स्वागत में पूरी कांगे्रस खड़ी हुई नजर आई। सिर्फ अलग-अलग कारणों से जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री बैजनाथ सिंह यादव और पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी शहर में उपस्थित न होने के कारण नहीं आए।

कांग्रेस पर्यवेक्षक महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा का शिवपुरी की राजनीति से गहरा रिश्ता है। वह यहां के सांसद रह चुके हैं और जिले में उनके अनुयायियों की संख्या काफी अधिक है। श्री कालूखेड़ा एक-एक कार्यकर्ता से अच्छी तरह परिचित हैं। इसी कारण उन्होंने अपने कोलारस और शिवपुरी दौरे में किसी भी दावेदार से बायोडेटा ग्रहण नहीं किए। कोलारस विधानसभा क्षेत्र में महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा का स्वागत सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र शिवहरे और हरवीर सिंह रघुवंशी, भरत सिंह चौहान, सोहन गौड़ सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया। श्री कालूखेड़ा देर शाम शिवपुरी पहुंचे। 

जहां सबसे पहले उन्होंने जिला कांगे्रस अध्यक्ष रामसिंह यादव के दामाद राजेश यादव के निवास स्थान पर पहुंचकर उनका आतिथ्य स्वीकार किया। श्री कालूखेड़ा का स्वागत यहां शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल के नेतृत्व में किया गया। क्वालिटी रेस्टोरेंट पर श्री कालूखेड़ा का स्वागत करने वालों में विनोद धाकड़ एडवोकेट, अवतार सिंह गुर्जर, छत्रपाल सिंह गुर्जर, राजेन्द्र पिपलौदा, सुरेश राठखेड़ा, मुकेश जैन, रामकुमार शर्मा, जगमोहन सिंह सेंगर आदि थे। होटल वनस्थली पर महेन्द्र सिंह का बहुत जोरदार स्वागत हुआ और कार्यकर्ताओं ने उन्हें साफा पहनाकर सम्मानित किया। यहां स्वागत करने वालों में राकेश गुप्ता के अलावा पूर्व नपाध्यक्ष गणेशीलाल जैन, विजय शर्मा, लक्ष्मीनारायण धाकड़, रामजीलाल कुशवाह, केशव सिंह तोमर, अरूण प्रताप सिंह चौहान, इरशाद पठान, ऊषा भार्गव, संतोष शर्मा, शैलेन्द्र टेडिया सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे। इसके बाद श्री कालूखेड़ा कांग्रेस कार्यकर्ता रामू गुप्ता के निवास स्थान पर उनके पिता का स्वास्थ्य देखने के लिए गए।