सिख रेजीमेंट सेंटर झारखंड में सैनिकों की भर्ती 8 जुलाई से

शिवपुरी-यूनिट मुख्यालय के तहत सिख रेजीमेंट सेंटर रामगढ़ केंट (झारखण्ड द्वारा) 8 जुलाई से 9 जुलाई तक सैनिकों की भर्ती की जायेगी।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी गुना कर्नल पी. के. दर (से.नि)ने बताया कि ऐसे सेवारत सैनिक एवं भूतपूर्व सैनिक एव सैनिक विधवाओं एवं युद्व विधवाओं के बच्चों की भर्ती की जायेगी। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी जिला सैनिक कल्याण कार्यालय गुना से प्राप्त की जा सकती है।