मंगलम के पदाधिकारियों के चुनाव आज


शिवपुरी। समाजसेवी संस्था मंगलम के पदाधिकारियों के चुनाव आज 14 जून को मंगलम भवन में शाम 6 बजे होंगे। इस हेतु चुनाव अधिकारी अतिरिक्त कलेक्टर डीके जैन ने मंगलम के चुने गए 24 संचालकों की बैठक आहुत की है।

चुनाव में 3-3 उपाध्यक्ष और सहसचिव तथा 1-1 सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। प्रयास किए जा रहे हैं कि मंगलम के चुनाव आपसी सहमति और सामंजस्य के साथ निर्विरोध हों, लेकिन टकराहट की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता। अभी तक मंगलम के चुनाव सर्वसम्मति से होते रहे हैं। हालांकि सचिव पद के लिए ज्यादा विवाद नहीं है। वर्तमान सचिव राजेन्द्र मजेजी को चुनौती देने के लिए कोई दूसरा नाम निकलकर सामने नहीं आया है और ऐसी संभावना है कि सचिव पद पर उनका निर्वाचन निर्विरोध होगा। 


तीन साल पूर्व हुए चुनाव में मंगलम के उपाध्यक्ष पद पर वयोवृद्ध समाजसेवी सांवलदास गुप्ता, सोहन सिंह चौहान और प्रमोद गर्ग का निर्वाचन हुआ जबकि सहसचिव पद पर रमेश जैन, जिनेन्द्र जैन और फूलचंद गुप्ता चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर रामशरण अग्रवाल की ताजपोशी हुई। इनमें से सांवलदास गुप्ता, सोहन सिंह चौहान, जिनेन्द्र जैन वर्तमान कार्यकारिणी में शामिल नहीं हैं। इस बार संचालकों के चुनाव हालांकि निर्विरोध हो गए। लेकिन निर्विरोध निर्वाचन में भी सद्भावनापूर्ण वातावरण नहीं रहा। 

चुने गए संचालक हैं राकेश गुप्ता, अजय खेमरिया, रामशरण अग्रवाल, प्रमोद गर्ग, एसकेएस चौहान, अशोक कोचेटा, राजेन्द्र गोयल, दीपक गोयल, मुकेश गोयल, अजीत जैन, मेहताब सिंह तोमर, राजेश ठाकुर, जिनेश जैन, महेश श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, जीतू रघुवंशी, भानुप्रताप ङ्क्षसह तोमर, रमेश जैन, नरेन्द्र जैन भोला, रीतेश जैन, फूलचंद गुप्ता, विष्णु जैमिनी, हरिओम अग्रवाल। सचिव राजेन्द्र मजेजी लखनऊ से मनोनीत होकर आए हैं। 

बताया जाता है कि इसके अलावा उपसंचालक पंचायत भी पदाधिकारियों के चयन में शामिल होंगे। निर्वाचित पदाधिकारियों में अजय खेमरिया और राकेश गुप्ता केंप के पदाधिकारी सर्वाधिक हैं। सूत्र बताते हैं कि सचिव राजेन्द्र मजेजी के नाम पर एकमत हैं। लेकिन अन्य पदाधिकारियों के चयन को लेकर विवाद उभर रहा है। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!