समाजसेवी व सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर शोक

शिवपुरी।  शहर में सक्रिय रूप से समाजसेवा, भाजपा के लिए समर्पित अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त बद्री प्रसाद कबीर निवासी सईसपुरा का गत दिवस आकस्मिक निधन हो गया। यूं तो व्यक्ति की मौत जब आती है तो उसे भी पता नहीं रहता लेकिन प्रभु के चरणों में मौत नसीबवालों को ही मिलती है कुछ इसी प्रकार से बद्रीप्रसाद कबीर क निधन हुआ

जब वे प्रतिदिन की भांति श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में दर्शन करने हेतु गए थे जब आरती होकर स्व.बद्रीप्रसाद प्रभु चरणों में ढोक लगाने झुके तो फिर वह उठ ना सके और उन्हें ईश्वर को बुलावा मिल गया जिसके बाद उनका निधन हो गया। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में स्व.कबीर की मौत पर नगरवासियों व धर्मप्रेमीजनों ने शोक व्यक्त किया और इस मौत को प्रभु के आशीर्वाद का परिणाम बताया है। स्व.बद्रीप्रसाद कबीर के आकस्मिक निधन पर उनके परिजन, मित्रगण, सहयोगी व शहर के समाजसेवी एवं नगर के लड्डूराम जी, प्रमोद श्रीवास्तव, भूरे सिंह सिकरवार, रघुवीर सिंह सिकरवार, नीरज गुप्ता, राजू ग्वाल, अफरोज खान, मणिकांत शर्मा आदि ने शोक व्यक्त किया है।

भाजपा अनु.मोर्चा ने किया शोक व्यक्त 

भाजपा पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बद्रीप्रसाद कबीर का भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर बीच बाजार में ढोक लगाते सम आसामायिक निधन हो गया। जिससे पूरे शहर में शोक की लहर छा गई और भाजपा पार्टी जिला समिति एवं अनु.जाति मोर्चा ने शोकसभा एवं शोक व्यक्त किया जिसमें भाजपा पार्टी के प्रमुख राजनेता उपस्थित थे। जिला महामंत्री ओमी गुरू, महेशचंद डागौर, डॉ.विजय खन्ना, भरत अग्रवाल, तुलसीराम जाटव, अनुराग अष्ठाना, मथुरा प्रजापति, अजय भार्गव, हरिओम नरवरिया, हरिओम राठौर, मुकेश बाथम, शहरकाजी नरेन्द्र विशौठिया, रामसिंह यादव पार्षद आदि लोगों ने अंतिम विदाई एवं शोक व्यक्त किय।

भाजपाई नहीं पहुंचे घर शोक संवेदना जताने 

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त शिक्षक बद्रीप्रसाद कबीर के आकस्मिक निधन हो जाने पर शहर के जनप्रतिनिधियों द्वारा शोक संवेदन व्यक्त करने भाजपा के पदाधिकारी के निवास पर जाने तक की जहमत नहीं उठा पाए, जबकि भाजपा के स्थनीय जनप्रतिनिधियों द्वारा धरना, प्रदर्शन एवं हड़ताल के समय एक-एक कार्यकर्ता को ढूंढ-ढूंढकर एकत्रित करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते है लेकिन भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा एक सक्रिय कार्यकर्ता की उपेक्षा किये जाने से स्व. श्री कबीर के साथियों ने रोष व्यक्त किया है।

समाजसेवी प्रकाशचंद को दी श्रद्धांजलि

शिवपुरी-शहर में एक और वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाशचंद जैन के निधन पर उनके सहयोगी, मित्रगणों ने गहन शोक व्यक्त करते हुए अपनी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की है। गत दिवस संजय कुमार एवं राजू जैन के पिता स्व.प्रकाशचंद जैन का आकस्मिक निधन हो गया था। स्व.प्रकाशचंद समाजसेवा के साथ-साथ जनसेवा के कार्यों में भी रूचि लेकर काम करते थे यही वजह रही कि वे अपने सभी साथियों में सबके प्रिय थे और समय-समय पर सामाजिक गतिविधियों में भी साथ मिलकर काम करते थे। स्व.प्रकाशचंद जैन की उठावनी आज शुक्रवार को उनके निज निवास पर रखी गई है। स्व.प्रकाशचंद जैन के आकस्मिक निधन पर उनके सहयोगी व मित्रगण एवं समाजजनों में शिखरचंद कोचेटा, पदमचंद जैन, शीतलचंद जैन, जी.सी.जैन, नरेश कुमार जैन, चन्द्रप्रकाश जैन, अरूण कुमार जैन, पचौरी जी, समाधिया जी, राजेन्द्र कुमार शर्मा, बी.एल.भार्गव, आर.एन.शुक्ला, राजेन्द्र शिवहरे आदि शामिल है जिन्होंने स्व.श्री जैन के निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवार को दु:ख की इस घड़ी में सहनशक्ति की कामना ईश्वर से की है।