भण्डारे से जूते चुराने के विवाद में दो गुटों में हुआ संघर्ष

शिवपुरी- जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम भानगढ़ में आज सुबह दो गुटों में संघर्ष हो जाने से विवाद गहरा गया। इसके बाद पुलिस ने पूरे गांव को छावनी में तबदील कर दिया। विवाद का कारण बीते दिनों भण्डारे से जूते चुराए जाना बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक झगड़े का कारण ज्ञात नहीं हो सका  था। पुलिस मोर्चा संभाले हुए है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरवरी को भानगढ़ में जवाहर सिंह धाकड़ ने भागवत का भण्डारा कराया था। जहां से एक समुदाय के कुछ बच्चों ने जूते चोरी कर लिए थे। तभी आज सुबह उस समुदाय के कुछ बच्चे चोरी किए हुए जूते पहनकर गांव में घूम रहे थे तभी जिन लोगों के जूते चोरी गए हुए थे उन्होंने उन जूतों को पहचान लिया और जूते वापिस मांगने के लिए जब वह उनके घर गए तो उस समुदाय के लोगों ने जूते देने से इंकार कर दिया और पहले समुदाय के लोगों को मारपीट कर वहां से भगा दिया।

इसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया और पूरा गांव एकत्रित होकर उस समुदाय के लोगों पर टूट पड़ा तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पूरा पुलिस बल वहां पहुंच गया और स्थिति को काबू में किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस फोर्स गांव में ही था और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!