खेत में बकरियां घुसने पर दो भाईयों सगे चाचा-भतीजे को दांतों से काटा

शिवपुरी- पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम मारोरा में दो सगे भाईयों ने मिलकर चाचा भतीजे को महज इस बात को लेकर काट खा लिया। क्योंकि कल फरियादी के खेत में आरोपियों की बकरियां घुस आईं और बकरियों ने उनकी कुछ फसल को नुकसान पहुंचा दिया।

जिस पर फरियादी ने आरोपियों को बकरियां संभालकर रखने की हिदायद दे दी। इसी बात को लेकर आज सुबह आरोपियों ने दो लोगों को दांतो से बुरी तरह काटकर घायल कर दिया। इस पर पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर से दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ धारा 323, 504 का मामला दर्ज कर दोनों घायलों को मेडीकल के लिए भेज दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मारोरा में कल दोपहर सुमरसिंह यादव पुत्र दौलत सिंह यादव और उसका चाचा कुबेर सिंह पुत्र ठाकुरलाल यादव खेत में काम कर रहे थे तभी आरोपी लाखन सिंह और दयाली यादव पुत्र मिश्रीलाल यादव की बकरियां कुबेर सिंह के खेत में घुस गईं और खेत में रखी फसल को नुकसान पहुंचाने लगीं। जिस पर कुबेर सिंह ने उन बकरियों को वहां से भगा दिया और बकरी मालिकों को अपनी बकरियां संभालने की हिदायद दे दी। इस बात से दोनों भाई क्षुब्ध हो गए और आज सुबह 9 बजे दोनों आरोपी भाई सुमरन सिंह के घर पहुंचे और उन पर हमला बोल दिया। मारपीट करने के बाद दोनों भाईयों ने मिलकर सुमरन सिंह और उसके चाचा कुबेर सिंह को दांतो से बुरी तरह काट लिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!