पिछोर में तीन भाईयों पर दर्ज हुआ हत्या प्रयास का मामला

shailendra gupta
शिवपुरी- बीती रात पिछोर और कोलारस थाना क्षेत्र में हत्या प्रयास के दो मामले दर्ज किए गए। इनमें से पिछोर के ग्राम घटबरा में पुरानी रंजिश के कारण तीन भाईयों ने एक युवक को गोली मारकर घायल किया। वहीं कोलारस क्षेत्र में एक युवक अपने घर में बेहोशी की हालत में मिला है उसके सिर में गोली लगी है तथा उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

 पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी फेरन सिंह पुत्र आशाराम लोधी निवासी घटबरा थाना पिछोर ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई कि कल रात को जब वह अपनी बहू और नातिन को लेकर इलाज कराने जा रहा था तो रामपुर गांव में हरभजन के खेत के पास तीन भाईयों विजयराम, मेहरबान और दिनेश ने पुरानी रंजिश के कारण उसका रास्ता रोका और उसे जान से मारने की नियत से उस पर कट्टा अड़ा दिया। 

जब वह भागने लगा तो आरोपी विजयराम ने कट्टे का फायर उस पर किया। जिससे पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया तथा वहीं गिर पड़ा। इसके बाद आरोपीगण भाग निकले। फरियादी फेरनसिंह ने पुलिस को बताया कि विजयराम पर हमले के आरोप में उसका पुत्र महेन्द्र जेल में हैं। इसी रंजिश के कारण आरोपियों ने उस पर कातिलाना हमला किया। फरियादी की रिपोर्ट पर विजयराम, मेहरबान और दिनेश के खिलाफ भादवि की धारा 307 का मामला कायम कर लिया गया है। 

वहीं कल रात ही कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम अनंतपुर में फरियादी लव शर्मा का चचेरा भाई रमाकांत शर्मा अपने घर में बेहोशी की हालत में मिला। उसके सिर में गोली मारी गई थी और उसकी हालत गंभीर थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 307 का मामला कायम कर लिया है।


जलने से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम डोंडियाई की निवासी श्रीमती बतीबाई पत्नि नारायणी जाटव उम्र 35 वर्ष की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। विदित हो कि उक्त महिला को 24 फरवरी को जली हुई हालत में इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। बताया जाता है कि खाना बनाने के दौरान बतीबाई गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!