स्व. श्रीमती आशा सिंह की पार्थिव देह को श्रृद्धासुमन अर्पित

shailendra gupta
शिवपुरी-पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की धर्मपत्नि श्रीमती आशा सिंह के दिल्ली में निधन के बाद वाय रोड उन्हें गृह जिला राधौगढ़ ले जाया जा रहा था जहां दिल्ली से लेकर राधौगढ़ के बीच कांग्रेसियों ने उनके निधन पर अपनी संवेदनाऐं व्यक्त करते हुए पुष्पहार अर्पित किए। शिवपुरी से उनका वाहन दोप:3:30 बजे निकला जहां सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन वायपास पर हाथो में माला लिए खड़े रहे और जैसे ही शव वाहक वाहन आया सभी कांग्रेसियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पीछे-पीछे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व उनके पुत्र राजवर्धन व अन्य कांग्रेसजन वाहनों में सवार चल रहे थे। गुना वायपास पर पहुंचे कांग्रेसजनों में जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव, बैजनाथ यादव, हरिबल्लभ शुक्ला, राकेश गुप्ता, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल, वासित अली, वाजिद भाई, गौरव शर्मा, अमित शिवहरे, अरविन्द रावत सहित सैकड़ों अन्य कांग्रेसी शामिल थे। वहीं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की धर्मपत्नि श्रीमती आशा सिंह के आकस्मिक निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। 

सांसद सिंधिया को जैसे श्रीमती आशा सिंह के निधन की खबर मिली वे तत्काल गुडग़ांव स्थित मेदाता अस्पताल पहुंचे और उन्होंने शोक संतृप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। शिवपुरी कांग्रेसीजनों ने शोक संवेदना व्यक्त करने में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव, पूरन सिंह बेडिय़ा, हरवीर सिंह रघुवंशी, हरिवल्लभ शुक्ला, बीरेन्द्र रघुवंशी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, बैजनाथ सिंह, विजय सिंह चौहान, अवधेश सिंह, रामकुमार शर्मा, मुकेश जैन, योगेश करारे आदि कांग्रेसी नेता शामिल थे।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!