सरस्वती संस्कार केन्द्र में वार्षिकोत्सव मनाया गया

शिवपुरी-नगर की प्रतिष्ठित संस्कारवान संस्था सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कन्या हाई स्कूल द्वारा संचालित सरस्वती संस्कार केन्द्र मनियर में वार्षिकोत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना से किया गया।

भैया-बहिनों ने स्वागत गीत गाकर विभाग समन्वयक राजेन्द्र सिंह परमार प्राचार्य गणेश सिंह तोमर आचार्य अखिलेश शर्मा, उमेशचन्द्र प्रधान, राजेश गुप्ता, प्रदीप शर्मा, मुकेश वर्मा, सतीश जाट, लमपू प्रजापति आदि अतिथियों स्वागत गीत गाकर स्वागत किया। इसके बाद भैया-बहिनों द्वारा शारीरिक कार्यक्रम जैसे सामूहिक व्यायाम योग, सूर्य नमस्कार, पदमाशान, वृक्षासन, उत्कृष्टासन, ताड़ासन आदि प्रस्तुत किये। शारीरिक कार्यक्रम के भैया, संतोष, हिमांशु, सोनू, बहिन हेमलता, पूजा आदि भैया बहिनों ने रंगमंचीय कार्यक्रम जैसे जंगल में लगी आग, कवितायें सुनाई। 

विभाग समन्वयक राजेन्द्र सिंह परमार ने बताया कि वर्तमान शिक्षा का लोक व्यापीकरण हो रहा है, लेकिन अनुपातिक रूप से भारतीय जीवन मूल्य और संस्कार लोक जीवन से क्षीण होते जा रहे हैं। यह स्थिति सामाजिक तौर पर एक खतरनाक संकेत है। शिक्षा क्षेत्र ही किसी भी राष्ट्र के वर्तमान और भविष्य का दिग्दर्शक है। जो जितना शिक्षित है वह भ्रष्ट आचरण में नए तरीके अपनाने में भी आगे है। उन्होंने विश्वास जताया है आने वाले समय में विद्या भारती प्रतिष्ठान के माध्यम से संचालित सरस्वती संस्कार केन्द्र समाज में मूल्य आधारित शैक्षिक माहौल बनाने में सफल होंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी भैया  बहिनों को पुरूस्कार और मिष्ठान वितरण किया गया। वंदेमातरम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!