लायन्स रीजन कॉन्फ्रेंस का आयोजन 10 को शिवपुरी में

shailendra gupta
शिवपुरी-समाजसेवा, पीडित मानव सेवा की सेवा के लिए अग्रणीय रहने वाली समाजसेवी संस्था लायन्स क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ के तत्वाधान में लायंस क्लब इंटरनेशनल रीजन 9 प्रांत 323 ई की रीजन कॉन्फ्रेंस का आयोजन 10 फरवरी को स्थानीय होटल सोनचिरैया में प्रात: 09:15 बजे से किया जा रहा है।

कॉन्फ्रेंस के संयोजक ला.महिपाल अरोरा व लायन्स साउथ अध्यक्ष पी.डी.सिंघल ने बताया कि लायन्स क्लब इंटरनेशनल के रीजन 9 की रीजन कॉन्फ्रेंस 10 फरवरी को शिवपुरी में लायन्स क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ के आतिथ्य में होटल सोनचिरैया में आयोजित होगी। 

रीजन कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता रीजन चेयर पर्सन ला.पवन जैन करेंगें जबकि कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि के रूप में एम.जे.एफ.ला.संदीप सबलोक (प्रांतपाल) जयपुर एवं विशिष्ट अतिथि ला.गोविन्द शर्मा(प्रांतपाल प्रथम) एवं एम.जे.एफ. ला.सुमेर जैन (प्रांतपाल द्वितीय) जयपुर होंगें। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्ष ला.विकास गंगवाल ग्वालियर करेंगें। कान्फ्रेंस संयोजक ला.महिपाल अरोरा व साउथ के अध्यक्ष पी.डी.सिंघल ने बताया कि इस रीजन कॉन्फे्रंस में गुना, अशोकनगर, डबरा, कोलारस, चंदेरी, जौरा एवं शिवपुरी अंचल के लगभग 200 से अधिक लायन प्रतिनिधि भाग लेंगें।

कार्यक्रम में लायनवाद पर विस्तृत चर्चा होगी व इस कॉन्फ्रेंस में समाजसेवा, पीडि़त मानव सेवा को और अच्छे व बेहतर ढंग से करने हेतु भी प्रेरित किया जाएगा। वर्ष 2012-13 में रीजन में लायन्स क्लब शाखा द्वारा की गई सेवा गतिविधियों का आंकलन कर सर्वश्रेष्ठ क्लब, सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष को प्रोत्साहित करते हुए अवार्ड प्रदान कर सम्मानित भी किया जाएगा। कॉन्फे्रंस सह संयोजक ला.रविन्द्र गोयल एवं सचिव ला.राजेन्द्र शिवहरे ने लायन्स क्लब के पदाधिकारी, सदस्यों व मीडिया साथियों से इस रीजन कॉन्फ्रेंस में पधारने का अनुरोध किया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!