दिल्ली गैंगरेप के बाद पुलिस सतर्क, महिलाऐं अब दर्ज करा रहीं है शिकायतें

शिवपुरी-दिल्ली गैंगरेप की घटना के बाद शिवपुरी में पुलिस प्रशासन महिला अत्याचारों से जुड़ी वारदातों और घटनाओं को गंभीरता से ले रहा है। जिला मुख्यालय पर महिला उत्पीडऩ के मामले दर्ज करने के लिए महिला सैल की स्थापना की गई है। नए साल अर्थात् जनवरी माह में ही 15 महिला अत्याचार के मामले यहां दर्ज किए गए है।

जिले में पहले महिलाओं से छेड़छाड़ व बलात्कार के मामले छोटी-मोटी सुर्खियां बनकर दब जाते थे मगर दिल्ली गैंगरपे के बाद अब मीडिया भी ऐसे मामलों को गंभीरता से उठा रहा है। जिले में महिलाओं पर अत्याचार रोकने के लिए पुलिस प्रशासन भी सतर्क हुआ है। महिला अपराधों पर किस तरह से कार्यवाही हो और इन्हें कैसे रोका जाए इस पर पुलिस के आलाधिकारी विचार-मंथन कर रहे है। पिछले दिनों शिवपुरी जिला मुख्यालय पर जिले के पुलिस अधिकारियों की एक कार्यशाला भी आयोजित की गई जिसमें महिला अपराधों को रोकने के बारे में विचार-विमर्श किया गया। 

शिवपुरी जिले में जनवरी माह में ही 15 महिला उत्पीडऩे के मामले पुलिस ने दर्ज किए है। पहले पुलिस महिलाओं पर होने वाले अपराधों को लेकर उनके आवेदन लेकर जांच की बात कहकर कार्यवाही की बात करती थी मगर अब दिल्ली गैंगरेप काण्ड के बाद महिलाओं की फरियाद सुनने का तरीका भी पुलिस का बदल गया है अब पुलिस कार्यवाही कर रही है। पुलिस थानों में महिलाऐं क्या शिकायतें लेकर आई और उन पर संबंधित थानों के अधिकारियों ने क्या कार्यवाही की, इस पर मॉनीटरिंग भी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा की जा रही है। अपराध दर्ज करने के लिए टोल फ्री नं.1090 का प्रचार-प्रसार भी अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।  
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!