शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली भटनावर चौकी में आज एक भगवान कृष्ण की मूर्ति के मुकुट चुराने पुजारी के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
एसडीओपी एसएन मुखर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि अतवेई के कृष्ण भगवान के मंदिर से 12 जुलाई को जब पुजारी अशोक पुत्र भरोसी लाल शर्र्मा पूजा करके घर चला गया था तभी कोई अज्ञात चोर भगवान के मुकुट व छत्र सहित अन्य सामान कीमती 35 हजार रूपए की चोरी करके फरार हो गया था। इस बात की रिपोर्ट पुजारी अशोक शर्मा ने भटनावर चौकी पर आकर दर्ज कराई जिस पर से पुलिस धारा 380 का प्रकरण दर्ज कर चोर की तलाश शुरू की जिस पर पुलिस ने संदेह के आधार पर भूरा पुत्र अशोक शर्मा को गिरफ्तार कर जब इससे कड़ाई से पूछताछ की तो भूरा ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।