नहर में डूबने से दो बच्चों की मौत

शिवपुरी। नरवर थानान्तर्गत नरवर की आरबीसी नहर में आज दो बच्चों की लाशें मिली हैं जिनकी पहचान राहुल पुत्र नाथ निवासी हिनौती जिला राजगढ़ और सोनू उम्र 6 वर्ष निवासी हिनौती के रुप में हुई है। यह पता नहीं चल सका कि उक्त बच्चे नहर में कैसे पहुंचे। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। दोनों बच्चों की मौत से माहौल शोकाकुल हो उठा और उनके माता-पिता अपने बच्चों की लाशें देखकर बिलख-बिलखकर रो पड़े।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नहर में आज सुबह दो बच्चों की लाशें तैरती हुईं सतह पर मिली। इसकी जानकारी भाजपा कार्यकर्ता को मिली तो उसने लोगों के सहयोग से लाशों को बाहर निकलवाया। प्रारंभ में लाशें अज्ञात थीं और बाद में उनकी पहचान कर ली गई है। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बच्चे तालाब में नहाने के लिए उतरे थे या फिर किसी ने उन्हें नहर में फेंका है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!