शिवपुरी। जिले के भौंती कस्बे में आज सुबह एक युवक कैलाश पुत्र
सीताराम लोधी उम्र 35 वर्ष ने बरगद के पेड़ पर फांसी का फंदा गले में डालकर
आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने का कारण अज्ञात है। पुलिस ने मर्ग कायम
कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवक जुए एवं शराब का शौकीन था और इन बुरी आदतों ने उसकी पारवारिक जिंदगी तबाह कर दी थी। दो बच्चियों के पिता कैलाश की पत्नि इस समय गर्भवती है। बताया जाता है कि वह शराब पीकर कुए पर पहुंचा और उसने बरगद के पेड़ पर चढ़कर फांसी का फंदा बनाया।

जिसका एक सिरा उसने पेड़
में और दूसरा सिरा अपने गले में डाला और लटक गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
विदित हो कि चार दिन पहले भी भौंती में एक विद्यार्थी रमेश उर्फ अतरसिंह
ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। बताया जाता है कि उक्त छात्र परीक्षा में
फेल हो गया था। इसी कारण निराश होकर उसने जान दे दी थी।