शिवपुरी के प्रत्येक गांव की जानकारी ऑनलाईन होगी

shailendra gupta
शिवपुरी। जिला कलेक्टर आर. के जैन ने कहा कि किसी भी जिले की भविष्य की योजनाओं के निमार्ण और निर्धारण के लिए आंकडों की आवश्यकता होती है। आज से कुछ वर्ष पूर्व तक यह जानकारी आवश्यकता पडऩे पर व्यक्ति भेजकर गांव-गांव से मगाई जाती थी। पर अब कम्प्यूटर का युग है। वर्तमान समय में हम एक क्षण में किसी भी विभाग की और किसी भी क्षेत्र की जानकारी कम्प्यूटर में नेट के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

आवश्यकता है कि जिले की सम्पूर्ण जानकारी नेट पर उपलब्ध हो। इसके लिए शिवपुरी के प्रत्येक गांव की आवश्यक जानकारी ऑनलाईन की जा रही है तथा इसके लिए एक विशेष प्रकार के सॉफ्टवेयर का निर्माण किया जा रहा है। जिला कलेक्टर आर. के जैन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संयुक्त कलेक्टर डी.के.जैन, एस.डी.एम. कोलारस डॉ.बी.पी.माथुर, एस.डी.एम. करैरा ए.के.चांदिल, एस.डी.एम. पिछोर उमेश शुक्ला, एस.डी.एम.पोहरी अतेन्द्र सिंह गुर्जर, डिप्टीकलेक्टर शिवपुरी डी.आर.कुर्रे, डिप्टीकलेक्टर के.आर.चौकीकर, डिप्टीकलेक्टर आर.के.जाटव, डिप्टीकलेक्टर मुकेश शर्मा के अलावा सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।   

योजना एवं सांख्यकीय विभाग के अधिकारियों ने भी आज जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष सभा कक्ष में डी. ओ. टी एल बैठक के मध्य जिला अधिकारियों को विस्तार से बताया कि जिले के प्रत्येक गांव की विकास और निर्माण संबंधी जानकारी वेवसाईड पर एकत्रित की जा रही है। इस वेवसाईड के माध्यम से विश्व के किसी भी कोने में बैठा हुआ कोई भी व्यक्ति शिवपुरी जिले के छोटे से छोटे गांव के बारे में समस्त जानकारी कम्प्यूटर पर एक क्षण में प्राप्त कर सकेगा।

जिला योजना एवं सांख्कीय विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डवलपमेंट ऑफ वेब्स जी. आई. एस. फोर गुना एण्ड शिवपुरी डिस्ट्रिक के माध्यम से सूचनाये एवं जानकारी एकत्रित करने का कार्य किया जा रहा है। वेवसाईड पर जिले के प्रत्येक गांव की जानकारी और आंकड़े नक्शों के माध्यम से और  टेविल-फॉर्म में देखे जा सकेगें। वेवसाईड का पहली बार उपयोग करते समय यूजर को अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। सांख्कीय विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस वेवसाईड पर एकत्रित जानकारी के माध्यम से न केवल हम अपनी उपलब्धियों को देख, सकेगें अपितु ऐसे क्षेत्रों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकेगें जहां अभी और काम की आवश्यकता और जहां हमारी उपलब्धियां कुछ कम है।

उपरोक्त जानकारियों का उपयोग गतिविधियों की मोनट्रिंग, प्लानिंग और कम्प्लाईजेशन के लिए किया जा सकेगा। जिले की प्रगति की सम्पूर्ण जानकारी नेट पर उपलब्ध रहेगी तथा इस जानकारी को समय-समय पर अपडेट भी किया जा सकेगा। अवांच्छित व्यक्ति आंकड़ों के साथ छेड़ खानी न कर सके। इसकी व्यवस्था भी होगी। आंकड़ों को अपडेट केवल संबंधित विभाग के द्वारा ही किया जा सकेगा। प्रारम्भ में शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग जैसे विभागों की लोक हितकारी योजनाओं को ऑनलाईन किया जा रहा है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!