रोटरी क्लब का पदस्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह 21 को

shailendra gupta
शिवपुरी। समाजसेवी कार्यों को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आगे बढ़ाने के लिए रोटरी क्लब शिवपुरी की नई टीम आगामी 21 सितम्बर को स्थानीय होटल सोनचिरैया पर रात्रि 8:30 बजे आयोजित पदस्स्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर सेवा गतिविधि की शपथ लेंगी। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस.वाय.कुर्रेशी होंगे जबकि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्वालियर सांसद यशोधरा राजे सिंधिया भी मौजूद रहेंगी।

इस अवसर पर शपथ विधि अधिकारी के रूप में क्ल्ब के असिस्टेंट गर्वनर एस.के.सक्सैना रोटरी क्लब की नई टीम को समाजसेवी कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए शपथ दिलाऐंगे। यह जानकारी संयुक्त रूप से रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजेश जैन पत्ते वाले व सचिव अमिताभ त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से दी। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए सचिव अमिताभ त्रिवेदी ने बताया कि समाजसेवा के क्षेत्र में रोटरी क्लब की सेवा गतिविधियों को बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष नई टीम बनाकर कार्यकारिणी बनाई जाती है इसी परिप्रेक्ष्य में पदस्थापना समारोह के अवसर पर समाजसेवी कार्यों को करने के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। 
 
क्लब के सचिव श्री त्रिवेदी ने 21 सितंबर को होटल सोनचिरैया में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में रोटरी क्लब के समस्त पदाधिकारी व सदस्यगणों से आग्रह किया है कि वह कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाऐं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!