![]() |
| भ्रमेन्द्र गुप्ता सीईओ बदरवास |
शिवपुरी/बदरवास। जिले के बदरवास क्षेत्र में जनपद पंचायत के नए सीईओ भ्रमेन्द्र गुप्ता ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। नए सीईओ के आने से पहले ही यहां जनपद में अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यों में तल्लीनता से जुट गए है। बताया जाता है कि मूलत: दतिया निवासी और ग्वालियर से बदरवास आए भ्रमेन्द्र गुप्ता ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सख्ती बरती है यही कारण है कि वह शासन की योजनाओं के प्रति संवेदनशील रहते है।
अंचल में शासकी योजनाओं का क्रियान्वयन ठीक ढंग से हो इसके लिए विभागीय अधिकारी कर्मचारी श्री गुप्ता के आने से पूर्व ही यहां व्यवस्थाओं को जमाने में लगे हुए है। यहां बता दें कि पहली बार बदरवास में भ्रमेन्द्र गुप्ता ऐसे सीईओ होंगे जो बदरवास में ही निवास करेंगे। इसके लिए उनकी आवास स्थल कोठी पर रंग-रोगन किया जा रहा है साथ ही परिवार सहित यहां निवास करते हुए यहां व्यवस्थाऐं चाक चौबंद की जा रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।