शिवपुरी। इन्दौर विश्व विद्यालय की कला संकाय की डीन डॉ. पुष्पलता जैन मजेजी का आज दु:खद निधन हो गया। डॉ. पुष्पलता मजेजी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहीं थी और कौमा में थी। पहले उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था वहां पर स्थिति में सुधार न होने के बाद, कौमा की स्थिति में ही इन्दौर ले जाया गया था। आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
डॉ. पुष्पलता जैन शिवपुरी के वरिष्ठ समाजसेवी और मंगलम के सचिव राजेन्द्र मजेजी की धर्मपत्नि थीं। आज उनका अंतिम संस्कार इन्दौर के शमसान घाट पर किया गया। इस दौरान इन्दौर के कई समाजसेवी और शिवपुरी के कई लोग शामिल हुए। डॉ. पुष्पलता जैन के निधन पर शिवपुरी के कई लोगों ने शोक संवेदनायें व्यक्त की हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।