शिवपुरी। विवेकानंद कॉलोनी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक युसुफ खान निवासी खुड़ा को जनता ने दबोच लिया और मारपीट करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार शक्तिपुरम खुड़ा की रहने वाली युवती रानी परिहार पुत्री लक्ष्मण उम्र 21 वर्ष विवेकानंद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करती है।
उक्त युवती को काफी दिनों से आरोपी यूसुफ खान परेशान कर रहा था और उससे छेड़छाड़ करता था, लेकिन संकोचवश उक्त युवती कुछ नहीं कह पाती थी इससे आरोपी के हौंसले बुलंद हुए। आज जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डाक बंगले के पास से गुजर रही थी तो उक्त युवक ने बुरी नियत से उसका हाथ पकड़ लिया इससे घबराकर युवती चिल्लाने लगी और मोहल्ले वालों ने जब यह वाकया देखा तो उन्होंने छेड़छाड़ करने वाले यूसुफ खान को दबोच लिया तथा उसे बुरी तरह धुन दिया। इसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।