ट्रकों की भिडंत में दो गंभीर

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बूढाडोगर के समीप आज दो ट्रकों की भिडंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायल व्यक्ति को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक महेश ठाकुर तथा उसका भाई विनोद ठाकुर निवासी मीरपुर उ.प्र. दिल्ली से मालभरकर ट्रक क्रमांक एचआर 38- 2990 इन्दौर जा रहे थे तभी गुना की ओर से आने वाले ट्रक क्रमांक एचआर 38 क्यू 6025 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे ट्रक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए घायल व्यक्ति को उपचार हेतु पहले सामुदायिक स्वास्थ्य बदरवास ले जाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल को रैफर कर दिया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!