शिवपुरी। बीती रात चोरों ने बदरवास की हनुमान कॉलोनी में निवासरत इन्द्रपाल सिंह यादव के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रूपए का सामन ले जाने में सफल रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जब इन्द्र पाल सिंह अपनी पत्नि का उपचार कराने के लिए गुना गए हुए थे।
चोरों ने उनके खाली मकान को निशाना बनाते हुए छत के रास्ते से मकान में प्रवेश करके घर के अंदर रखी गोदरेज की अलमारी के ताले चटकाकर पांच तौला सौना, 200 ग्राम चांदी, तथा 10 हजार 300 रूपए नगद ले जाने में सफल रहे हैं। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट से चोरी का प्रकरण दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन बदरवास कस्बे के लोगों का कहना है कि अभी हाल ही में भोपाल से आए सतीश दुबे ने चार्ज संभालते हुए चोरों ने चुनौती के रूप में चोरी घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।