शिवपुरी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आय, जाति, तथा मूलनिवासी प्रमाण पत्र के लिए भटती जनता को देखते हुए एक खिड़की का शुभारंभ कराया, जिससे नागरिकों को इधर उधर नहीं भटकना पड़े, लेकिन स्थानीय कर्मचारियों ने इस एकल खिड़की को अपनी आय का साधन बना कर मुख्यमंत्री की योजना को पलीता लगाने जुटे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार लोक सेवा केन्द्र पर आज आय, जाति तथा मूलनिवासी प्रमाण पत्र बनाने के लिए शासन द्वारा समय निर्धारित किया गया है, लेकिन शिवपुरी में संचालित एकल खिड़की पर मुख्यमंत्री की योजनाओं का सरेआम पलीता लगाया जा रहा है। जो व्यक्ति इस खिड़की पर बैठता है वह सिफ न सिर्फ अपनी जेब भरने की सोचकर 50 रूपए प्रति प्रमाण पत्र के हिसाब बसूलने के बाद ही लोगों को प्रमाण तैयार करवाते है। यदि कोई व्यक्ति 50 रूपए नहीं देता तो वह कई महिनों तक चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ता है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।