उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 8 महाविद्यालय में ई-लायब्रेरी बनवाने के लिए एक करोड़ 28 लाख 88 हजार 792 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। शासकीय महाराजा महाविद्यालय, छतरपुर को 13 लाख 11 हजार 48 और शासकीय कन्या महाविद्यालय, सतना को 17 लाख 55 हजार 295 रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसी प्रकार शासकीय कन्या महाविद्यालय, नीमच को 15 लाख 37 हजार 768, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शिवपुरी को 15 लाख 24 हजार 704, अलीराजपुर महाविद्यालय को 16 लाख 48 हजार, कन्या महाविद्यालय, खरगोन को 16 लाख 62 हजार, चन्द्रविजय महाविद्यालय, डिण्डोरी को 17 लाख 2 हजार और शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दतिया को 17 लाख 47 हजार 977 रुपये ई-लायब्रेरी बनाने के लिये स्वीकृत किए गए हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।