शिवपुरी। शहर की सिद्धेश्वर कॉलोनी में आगामी 18 से 25 अगस्त तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन सेठ परिवार द्वारा किया जा रहा है। यहां मुख्य यजमान संजीव-श्रीमती शोभा सेठ होंगे जबकि उनके परिजन यहां कथा के धर्मलाभ में सहयोग प्रदान करेंगे।
कथा में मुख्य वक्ता पं.रमाकान्त व्यास रावतपुरा धाम वाले होंगे जिनके श्रीमुख से ओजस्वी वाणी में प्रतिदिन कथा का रसपान कराया जाएगा। आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए सेठ परिवार के इंजी.शिवशंकर गुप्ता(सेठ) अध्यक्ष जिला गहोई समाज शिवपुरी ने बताया कि इस भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई है।
प्रतिदिन कथा में भगवान की विभिन्न लीलाओं का वर्णन सचित्र की भांति होगा। आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में धर्मप्रेमीजन पहुंचे इसका विशेष ख्याल रखा गया है। 18 से आयेाजित कथा में सभी धर्मप्रेमीजन कथा का धर्मलाभ लेने का आग्रह किया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।