शिवपुरी- चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें अब पुलिस का भी भय नहीं रहा। हरिजन थाने के सामने चोरों ने एक साथ तीन दुकानों को निशाना बनाया और वहां से नगदी और मोबाइल उड़ा ले गए। तीन दुकानों में चोरी की यह वारदात एक ही गिरोह की प्रतीत होती है, क्योंकि तीनों दुकानों में प्रवेश जैक लगाकर किया गया है।
नवाब साहब रोड पर इंडियन मोबाइल गौरव किराना और लक्ष्मी बीज भंडार की दुकान पास-पास स्थित हैं। चोरों ने इंडियन मोबाइल की दुकान से 4 हजार रुपए नगद और 4 चाइना के मोबाइल की चोरी की। उक्त जानकारी दुकान संचालक भैय्यन पुत्र अब्दुल गफ्फूर खान ने दी। इस दुकान के पास स्थित प्रदीप वर्मा की गौरव किराना स्टोर दुकान से चोरों ने गल्ले में मौजूद तीन हजार रुपए उड़ाए। चोरों की हरकत से लक्ष्मी बीज भंडार भी नहीं बच सका। यह दुकान देवेन्द्र धाकड़ पुत्र प्रेमचंद धाकड़ की है। यहां से चोरों ने 1500 रुपए पर हाथ साफ किया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।