शिवपुरी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.पी.वर्मा जनपद पंचायत नरवर की ग्राम पंचायत झण्डा के सचिव गोपाल सिंह तोमर को अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने एवं गंभीर अनियमितताएं पाई जाने तथा सर्व शिक्षा अभियान के गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य कराए जाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत झण्डा के सचिव गोपाल सिंह तोमर की सर्वशिक्षा अभियन के निर्माण कार्यों कें की गई अनियमितताओं ंकी शिकायत ग्राम झण्ड निवासी श्री शकर पुत्र श्री नारायण ंिसह ठाकुर ने लोकायुक्त को की थी। जिसकी जांच ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री द्वारा की गई।
जांच के दोरान गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य पाए जाने पर 3 लाख 92 हजार 676 की राशि वसूली योग्य पाई र्की। उक्त सचिव को म.प्र. पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत के सचिव भर्ती सेवा की शर्तं नियम 2011) के तहत बनाए गए नियमों के अंतर्गत निलंतिबत किया गया। निलंबन अवधि में सचिव का मुख्यालय नरवर रहेगा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।