ये देखो भाजपा की एक और नौटंकी

shailendra gupta
0
शिवपुरी। भगवान राम की रजिस्ट्री करा लोकप्रिय हुई भाजपा का उदय ही शायद नौटंकियों के लिए हुआ है। यदि रिफरेंस कोड करें तो पूरा दिन गुजर जाएगा परंतु संवेदनशीलता का ताजा तमाशा देखिए। युवा मोर्चा ने रेलवे स्टेशन पर एक प्याऊ का शुभारंभ किया है। प्याऊ हमेशा ही जनकल्याणकारी होते हैं, लेकिन यहां सवाल यह है कि इस प्याऊ का शुभारंभ तब हो रहा है जब मानसून बस 15 दिन ही शेष रह गया है। कितना सुनियोजित ड्रामा है, कम लागत और पूरा लाभ। कम लागत अर्थात केवल 15 दिन का खर्चा और पूरा लाभ अर्थात अखबारों में भरपूर खबरें। देखिए उनका प्रेसनोट :-

भाजपा नगर मंडल व भाजयुमो के कार्यकर्ताओं बीते रोज रेलवे स्टेशन एक प्याऊ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश जैन ओमी व भाजयुमो के नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। तत्पश्चात प्याऊ का शुभारंभ शिवपुरी विधायक माखन लाल राठौर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी के समय में प्याऊ लगाकर जनता को पानी पिलाने से बड़ा पुण्य कोई काम नहीं है। इस अवसर पर ओमी गुरू, हरिओम काका, हरिओम राठौर, अभिषेक शर्मा,गणेश गुप्ता, मुकेश चौहान, मुकेश जैन, अतुल श्रीवास्तव, सुरेन्द्र जैन बंटी, हरिओम काका, हरिओम राठौर, निर्मल शर्मा पप्पी, सुरेश यादव, हेमू सैन, विजय गुप्ता, अमरचंद यादव,श्याम सुन्दर गर्ग, अमित अग्रवाल आदि लोग शामिल थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!