नरेन्द्र तिवारी
करैरा- फोरलेन सडक हाईवे पर दो अज्ञात वाईक सवार लुटेरो न लूट की घटना को अंजाम देकर मोटरसायकल से जा रहे एक दंपति को शिकार बनाया और उनकी मोटर सयकल सोने की चेन मोवाईल एवं पर्स लूट ले गये घटना मे महिला गंभीर रूप से घायल हुइ है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है
लुट की घटना अमोला थाना क्षे़त्र के ग्राम सलैया के पास उस समय घटित हुई जव सिद्धेश्वर कलोनी निवासी महेश सिंह रावत जो कि रजिस्टार कार्यालय कोलारस मे कार्यरत है अपनी पत्नि शीला के साथ हीरोहोन्डा मोटर सायकल एम पी 33 बी9785 पर सवार होकर शिवपुरी से कल्याणपुर(पुलिस चौकी सुनारी) अपने पैत्रिक गांव जा रहा था सुवह लगभग 7 बले का समय था कि पीछे से लाल रंग की होन्डा मोटर सायकल पर आ रहे दो अज्ञात बदमाशो ने उन्हे सलैया गांव के पहले ओवर टेक किया एवं हथियारो की नोक पर रूकने को कहा हडबडाहट मे महेश की मोटर सायकल का संतुलन बिगड गया और गिरने से उसकी पत्नि जख्मी हो गई इसी दौरान लुटेरो ने महेश से उसका पर्स मोवाईल फोन शीला की सोने की चैन तथा मोटर सायकल छीन कर सिरसौद की और फरार हो गये महेश के अनुसार शिवपुरी से ही लुटेरो की गाडी पीछा कर रही थी एकांत पाकर बदमाशो ने घटना को अंजाम दिया!
घटना की सूचना लुटे महेश किसा प्रकार अमोला थाने को दी जिस पर थाना प्रभारी रामबाबू सिंह सिकरवार एवं करैरा एसडीओपी अमित सिंह मोके पर पहुचे व तक बदमाश फरार हो चुके थे पुलिस ने घायल शीला को उपचार के लिये करैरा अस्पताल भिजवाया और अज्ञात लुटेरो के विरूद्ध मामला दर्ज कर घेरा बंदी की परंतु लुटेरो का कोई सुराग नही लग सका!
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।