शिवपुरी- जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशखेडा में आज सुबह एक पुल के नीचे अज्ञात अर्धनग्र महिला की लाश बरामद की गई है। उसके शरीर पर सिर्फ अंतवस्त्र हैं तथा साड़ी उसके पेट पर लिपटी हुई है। शरीर पर खरोंच के निशान है और लाश को देखने से प्रथम दृष्टि में यह स्पष्ट होता है कि बलात्कार के बाद महिला की हत्या की गई है।
मृतक महिला की उम्र 24 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है और वह काफी सुंदर है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना स्थल खनियाधाना थाना से लगभग 10 किमी दूर गणेशखेड़ा गांव है यहां के शंकरजी के मंदिर के पास एक सूखी पुलिया है। 10 फुट गहरी इस पुलिया में लाश को फेंका गया है। मृतक महिला के हाथ पर अंगे्रजी में RS लिखा हुआ है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।