शिवपुरी-जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम जतीपुर में कल जमीन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर लाठी डण्डे चलाए जिससे दोनों पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरूद्ध क्रास मामले दर्ज कर लिए है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरियादी नरेश पुत्र उम्मेद सिंह यादव की साढे सात बीघा जमीन का विवाद विनोद आदि से चल रहा था। इसी विवाद के चलते कल दोनो पक्ष आमने सामने आ गए। जिसमें हुए संघर्ष में नरेश और विनोद घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष नरेश यादव की रिपोर्ट पर आरोपीगण दिनेश पुत्र साहब सिंह यादव, विनोद सिंह आदि पर मामला कायम किया है। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से फरियादी विनोद सिंह की रिपोर्ट पर नरेश और केदार सिंह पर मामला कायम किया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।