शिवपुरी- सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी शिरोमणी दुबे के पिता कैलाशनाथ दुबे का आकस्मिक निधन उनके पैतिृक गांव इटावा के ओरैया जिले के गांव में हो गया है। स्वर्गीय कैलाशनाथ 1940 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक थे।
उन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से संघ के लिए अपना सराहनीय योगदान दिया। पद व लालचता से मीलों दूर रहने वाले, स्वर्गीय कैलाशनाथ दुबे की निष्पक्ष ,ईमानदार और अपने दायित्वों के प्रति कर्तव्य निष्ठ रहने बाली छवि पुत्र शिरोमणी दुबे जो वर्र्तमान शिवपुरी जिले के सर्व शिक्षा अभियान के परियोजना अधिकारी है पर बाल काल से ही पड़ी यही कारण है कि इतने बड़े विभाग जिसे लोग पैसा कमाओ बाली कुर्सी का दर्जा देते हैं।
उस विभाग में वर्षो पदस्थ रहने के बाद भी कलंक का एक टीका उनके माथे पर नहीं लगा। 84 वर्षीय स्वर्गीय दुबे के निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं समाजसेवियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।