शिवपुरी-जिले के कोलारस पुलिस ने जांच के पश्चात बिजली करंट से लक्खू जाटव की मौत पर आरोपी गुलाब धाकड़ के विरूद्ध भादवि की धारा 304 ए के तहत लापरवाहीपूर्ण ढंग से कृत्य कर मृत्यु कारित करने का मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि 16 मई को जब मृतक लक्खू जाटव पैसे लेने कन्हैयालाल धाकड़ के यहां जा रहा था तो रास्ते में गुलाब के बोर के पास बिजली का नंगा कटा हुआ तार पड़ा हुआ था। जिसकी गिरफ्त मे लक्खू आ गया था और उसकी मौत हो गई थी। इसकी रिपोर्ट लक्खू के पुत्र कल्याण ने पुलिस में दर्ज कराई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।