शिवपुरी। जिले के इंदार थाना पुलिस ने खतौरा रोड पर चैंकिग के दौरान एक आरोपी गोपाल ढीमर पुत्र हरचरण ढीमर को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से 315 बोर का कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए है।
विदित हो कि आरोपी हरचरण रात दो बजे संदिग्ध अवस्था में सड़क से गुजर रहा था इस पर पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो कट्टा और कारतूस बरामद हुए। बताया जाता है कि वह बारदात करने की नियत से घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।