मेरा पति शराबी है, मुझे उससे बचाओ

shailendra gupta
0
शिवपुरी-जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झलवासा में आज एक महिला ने अपने ही पति को पुलिस के हाथों हवालत की हवा खिलादी। उक्त महिला अपने पति की आपराधिक प्रवृत्ति तथा शराब खोरी के कारण खासी परेशान थी।

जानकारी के अनुसार पत्नी पुन्नाबाई ने अपने आदतन अपराधी पति कल्याण धाकड़ पुत्र ख्याली धाकड़ निवासी झलवासा को गिरफ्तार करा दिया। बैराड पुलिस अब आरोपी कल्याण धाकड़ के विरूद्ध धारा 110 की कार्यवाही कर रही है। क्योंकि उसके विरूद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज है। इनमें लूट, बलात्कार और मारपीट के संगीन मामले शामिल है
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल पुन्नाबाई बैराड़ थाने पहुंची और उसने शिकायत की कि उसका पति रोज शराब पीकर उसकी मारपीट करता है तथा वह आपराधिक गतिविधियों मेंं लिप्त है। इस पर पुलिस ने कल्याण धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!