शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सलैया में गत दिवस एक महिला के साथ छेड़छाड़ करना युवक को मंहगा उस समय पड़ गया जब महिला के पति तथा उसके साथियों ने मिलकर आरोपी पर तेजाब डाल दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।
लेकिन आरोपी का कथन है कि रंजिशन उस पर तेजाब छिड़का गया और बाद में इस मामले को कमजोर बनाने के लिए महिला को मोहरा बनाकर छेड़छाड़ का झूठा मामला बना दिया। जिला अस्पताल में भर्ती आरोपी रामनरेश ने बताया है कि उसका तखतसिंह से काफी समय से विवाद चल रहा था इस विवाद के चलते तकतसिंह, शिवदयाल, कदमसिंह, कपूरसिंह ने उसकी मारपीट की और उस पर तेजाब छिड़क दिया जब वह इसकी रिपोर्ट लिखाने दिनारा थाने जा रहा था तो आरोपियों ने मामले को कमजोर करने के लिए शिवदयाल की पत्नी रामबती को उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट लिखाने के लिए प्र्रेरित किया। सलैया गांव में घटित इस घटना की पुलिस जांच पड़ताल में लगी हुई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।