शिवपुरी- देहात थाना क्षेत्रांतर्गत बीती रात्रि एक विवाहित युवक ने अपने भाई के टीके में परिवारजनों द्वारा डीजे पर डांस करने से मना करने पर गुस्से में आकर उसने अपने ही घर में पानी की रस्सी से गलाफांस कर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई गब्बर परिहार जो कि भाजपा कार्यकारिणी में पदाधिकारी है का टीका बीते रोज परिणय वाटिका से संपन्न हुआ था।
जानकारी के अनुसार मृतक नरेंद्र पुत्र गोविंद सिंह परिहार के भाई गब्बर सिंह परिहार के टीके वाले बीते रोज जबलपुर से शिवपुरी परिणय वाटिका में आये हुये थे। पूरे घर में हंसी खुशी का माहौल था। उधर रात्रि करीब 11:30 बजे मृतक नरेंद्र परिहार ने परिणय वाटिका से वापस आकर इस बात को लेकर फांसी लगा ली, क्योंकि उसके परिजन उससे डीजे पर डांस करने से मना कर रहे थे।
इसी बात पर मृतक ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। यह दु:खद घटना गणेश गली नीलगर चौराहे पर घटित हुई। रात्रि के समय ही परिजनों ने पुलिस को खबर कर दी थी, जिस पर से पुलिस ने आज मृतक का पोस्टमार्टम कराया है। इस दु:खद घटना से पूरे पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में शोक का वातावरण निर्मित हो गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।