खुनी संघर्ष में बदली चुनावी रंजिश

shailendra gupta
0
शिवपुरी-जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम दावरदेही में पंचायत चुनाव के दौरान हुए रंजिश ने विकराल रूप धारण कर लिया। दोनो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में लाठी लुहांगी और फर्साे का इस्तेमाल किया गया। कल शाम हुई इस हिंसा में दोनो ओर से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। पुलिस ने दोनो पक्षों के विरूद्ध क्रास मामले पंजीबद्ध कर लिये है।



पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के  अनुसार यह खूनी संघर्ष मेहताब सिंह और सरमान सिंह गुटों के बीच हुआ। इस संघर्ष में सरनाम सिंह, महेन्द्र, मेहताब, बृषपाल, कल्याण गंभीर रूप से घायल हुए है। इनमें कल्याण के पैर फेक्चर है और वह जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती है। जबकि सरनाम सिंह करैरा अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने इस मामलें में फरियादी मेहताब सिंह पुत्र जगदीश सिंह की रिपोर्ट पर आरोपीगण सोभरन, राजेन्द्र, शिवराम और जसवंत के विरूद्ध भादवि की धारा 452, 294, 323 और 506 बी का मामला कायम किया है। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से फरियाद सरनाम सिंह की रिपोर्ट पर आरोपीगण मेहताब, बृषपाल, कल्याण और महेन्द्र सिंह के विरूद्ध मामला कायम किया गया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!