शिवपुरी। गत दिवस खनियाधाना क्षेत्र में ग्राम गणेशपुरा की एक पुलिया के नीचे मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने जांच के पश्चात हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित पुलिया के नीचे सविता पत्नी मल्कीत सिंह बाल्मिकी की लाश मिली थी।
सविता नगर पंचायत खनियाधाना में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत थी और उसकी ससुराल हरियाणा में है। परंतु मल्कीत सिंह घरजमाई के रूप में रहता है। जानकारी के अनुसार महिला की अर्धनग्र लाश पाई गई और उसकी आंख पर चोट का निशान होने के साथ ही दोनो आंखों के नीचे नील पडी है। शरीर के अन्य भागों पर भी चोट के निशान पाए गए। ऐसा संदेह है कि शायद गला दबाकर उसकी हत्या की गई। एसपी ने बताया कि इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।