मेरी बीबी आत्महत्या करती है, उसे जेल में डाल दो

0
शिवपुरी। जिले के खनियाधाना थाने में कल एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया। ग्राम राजापुर की श्रीमति गीता जाटव पत्नी घनश्याम जाटव ने पारिवारिक कारणों के चलते जहर खा लिया था। जिससे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।


इलाज के कारण गीता जाटव बच तो गई लेकिन उसके पति घनश्याम जाटव ने थाने जाकर उसके विरूद्ध भादवि की धारा 309 के तहत मामला दर्ज कराया। फरियादी घनश्याम ने पुलिस को बताया कि उसका दो दिन पहले अपने भाई से कोई जमीन संबंधी विवाद हो गया था। इस विवाद के चलते उसकी पत्नी ने कल आत्महत्या करने के लिए जहर का सेवन कर लिया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!