9 दिन तक किया बलात्कार, फिर घर छोड़ गया

shailendra gupta
0
शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के मानीपुरा से दो दलित नाबालिग युवतियों का अपहरण कर उनके साथ बलात्कार की घटना का मामला सामने आया है। घटना के 9 दिन बाद आरोपी रामपाल कुशवाह एक युवती रमा(परिवर्तित नाम) पुत्री रमेश जाटव को उसके घर के नजदीक छोड़कर भाग गया। जबकि दूसरी युवती पार्वती (परिवर्तित नाम) पुत्री पवन जाटव अभी भी लापता है।
आरोपी रामपाल और राहुल जाटव फरार बताए जाते हैं। घर लौटकर आई रतना ने बताया कि उसे आरोपीगण राहुल के मामा के यहां ले गए और जहां उसके साथ पांच दिन तक लगातार बलात्कार किया गया। आरोपी रामपाल कुशवाह और राहुल जाटव के विरूद्ध भादवि की धारा 363, 366, 376 और 3 (2)5 एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। रतना ने बताया कि उसकी सहेली के साथ भी बलात्कार हुआ है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जून को दोनों नाबालिग 16 वर्षीय युवतियां बंटी सेठ के गोदाम में सोयाबीन छानने गई थी। लेकिन दोपहर में वह खाना खाने घर नहीं पहुंची। उनकी तलाश की गई परंतु वे नहीं मिल। मोहल्ले के रामपाल कुशवाह और राहुल जाटव भी गायब पाए गए। इससे शंका हुई कि दोनों युवतियों को लेकर भाग गए हैं। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। परंतु कल आरोपी रामपाल कुशवाह रतना को लेकर मानीपुरा आया और उसे घर के नजदीक छोड़कर भाग गया। रतना के बयान के आधार पर आरोपियों के विरूद्ध मामला कायम किया गया। मेडिकल परीक्षण में बलात्कार की पुष्टि हुई है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!