शिवपुरी। मगरौनी क्षेत्र में एक बाबा पिछली 22 मई से गायब है जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि विवाहित महिला बाबा के चंगुल में थी और बाबा उसे भगा ले गया। यहां पुलिस ने जांच के बाद विवाहित महिला श्रीमति मीना पत्नी सुशील सोनी उम्र 35 वर्ष निवासी कोरी मोहल्ला मगरौनी को भगाकर ले जाने के आरोप में बाबा राजकिशोर गुर्जर निवासी झाऊ थाना भितरबार के विरूद्ध भादवि की धारा 366 के तहत अपहरण का मामला कायम किया है।
युवती 22 मई से बाबा के कब्जे में है। जानकारी के अनुसार सवा माह पहले मीना अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। ढूंढने पर भी जब वह नहीं मिली तो उसके पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट मगरौनी पुलिस चौकी में दर्ज कराई और जांच में यह पता चला कि उसे एक बाबा अपहृत कर ले गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।