शिवपुरी। गत दिवस रात के समय शौच के लिए गए युवक रामदयाल पुत्र दिविया जाटव उम्र 40 वर्ष निवासी गोपालपुर हाल निवासी हिम्मतगढ़ को पत्थर से भरे हुए ट्रक ने कुचल डाला जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने ट्रक क्रमांक एमपी 04 एच ई 1908 के चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304 ए का मामला कायम किया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रामदयाल सड़क किनारे एबी रोड पर रात में शौच के लिए गया था। लेकिन तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे लपेट में ले लिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना हिम्मतगढ़-गोपालपुर को जाने वालें मार्ग पर एबी रोड पर घटित हुई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।